Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Speech : ‘ओवैसी को 15 मिनट के लिए भारत का गृहमंत्री बना दो, फिर देखो पाकिस्तान की हालत’, इस हिन्दू नेता का भाषण है वायरल

Viral Speech : ‘ओवैसी को 15 मिनट के लिए भारत का गृहमंत्री बना दो, फिर देखो पाकिस्तान की हालत’, इस हिन्दू नेता का भाषण है वायरल

By santosh singh 
Updated Date

पटना: देश की सियासत में अक्सर हिन्दू-मुस्लिम मुद्दों को लेकर चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों अपने तीखे पाकिस्तान विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर विपक्षी दल कांग्रेस और सपा मोदी सरकार पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगा रहे हैं, वहीं ओवैसी ने सीधे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर हमला बोलते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जहां एक ओर विपक्षी दल कांग्रेस और सपा मोदी सरकार पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगा रहे हैं, वहीं ओवैसी ने सीधे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर हमला बोलते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

उनके तीखे बयान और बेबाक अंदाज़ ने सत्ताधारी भाजपा के कई नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। ओवैसी के इस रूप से उनके आलोचक भी हैरान हैं, और जो लोग उन्हें नफरती राजनीति का प्रतीक मानते थे, वे भी अब उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं।

इस माहौल के बीच, उनकी ही पार्टी के एक नेता राणा रंजीत सिंह का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राणा रंजीत सिंह, जो कि बिहार विधानसभा के लिए AIMIM के घोषित उम्मीदवार हैं, ने ओवैसी को लेकर ऐसा बयान दिया है जो लोगों को चौंका रहा है।

“ओवैसी को गृहमंत्री बना दो” – राणा रंजीत सिंह

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अपने भाषण में राणा रंजीत सिंह ने खुलकर कहा कि अगर असदुद्दीन ओवैसी को भारत का गृहमंत्री बना दिया जाए, तो पाकिस्तान की हालत देखने लायक होगी। उन्होंने बताया कि वह एक परिचित के साथ चाय पी रहे थे, और उसी दौरान उन्होंने ओवैसी को यह संदेश देने की बात कही थी।

Advertisement