बारामती। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार (Late Ajit Pawar) की पत्नी और मौजूदा डिप्टी CM सुनेत्रा पवार (Deputy CM Sunetra Pawar) ने बारामती विधानसभा उपचुनाव में 2 लाख से ज़्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद वोटिंग हुई थी। यहां से अजित पवार की पत्नी और एनसीपी चीफ सुनेत्रा पवार ने जीत दर्ज की है। बारामती में करीब 58.17 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि राहुरी सीट पर 55.86 प्रतिशत वोट पड़े।
पढ़ें :- अमेरिकी डील का ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान किया समर्थन, बोले- जंग से निकलने का यही एकमात्र रास्ता
बता दें, कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों, गुजरात, त्रिपुरा और नागालैंड की एक-एक सीट पर वोटिंग पिछले महीने 9 अप्रैल को हुई थी। महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीटों की बात करें तो यहां पर मतदान 23 अप्रैल को हुए थे।