Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 50 दिनों की पैरोल, जल्द आएंगे जेल से बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 50 दिनों की पैरोल, जल्द आएंगे जेल से बाहर

By संतोष सिंह 
Updated Date

हरियाणा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। इस बार हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल दी है। वो आज या कल में जेल से बाहर आ सकते हैं। गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) इस समय रोहतक की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) में 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

पैरोल की अवधि यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में कटेगी। कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन की पैरोल ले सकता है। पंजाब और यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान डेरा प्रमुख को साल 2022 के पहले चरण में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह गुरुग्राम डेरे में रहता था। उसके बाद, वह 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल पर गया था और उस समय वह यूपी के बागपत जिले (Baghpat District)के बरनावा आश्रम में रहता था। अक्टूबर 2022 में फिर से राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली। इस साल 21 जनवरी को भी उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। राम रहीम (Ram Rahim) साध्वी यौन शोषण  (Sadhvi Sexual Abuse) , छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह साल 2017 से जेल में बंद है। पहली बार उसे साध्वी यौन शोषण (Sadhvi Sexual Abuse) में 20 साल की सजा हुई थी।

Advertisement