Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. नेपाल में फिर तबाही : बूढ़ी गंडक नदी में अचानक आयी बाढ़ में 35 मकान बहे; दोभान, घटखोला, जगत और सल्लेरी में भारी नुकसान

नेपाल में फिर तबाही : बूढ़ी गंडक नदी में अचानक आयी बाढ़ में 35 मकान बहे; दोभान, घटखोला, जगत और सल्लेरी में भारी नुकसान

By Abhimanyu 
Updated Date

Nepal Flash floods Again : चीन सीमा त्रासदी से नेपाल अभी उभरा ही नहीं था कि पड़ोसी देश में एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। यहां पर रविवार को गोरखा ज़िले में अचानक आयी बूढ़ी गंडक नदी की मलबे वाली बाढ़ ने 35 से ज़्यादा घरों और पुलों को बहा दिया। दोभान, घटखोला, जगत और सल्लेरी में भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल, बाढ़ में जनहानि को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

पढ़ें :- नेपाल में भरभराकर गिरा पहाड़, कालीगंडकी नदी का रास्ता रुका: खौफनाक Video वायरल

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चुमनुबरी रूरल म्युनिसिपैलिटी-3 के वार्ड अध्यक्ष राम कुमार गुरुंग ने बताया कि बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने सल्लेरी, पैयुका और जगत में नदी के किनारे बने घरों के साथ-साथ वार्ड को जोड़ने वाले एक सस्पेंशन ब्रिज को भी बहा दिया। गोरखा के मुख्य ज़िला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि सिउरिबास के ऊपर भूस्खलन हुआ था। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे इलाकों में जाने की अपील की।

नेपाल के प्रधानमंत्री का आया बयान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार को नेपाल बालेन शाह ने कहा,”बुढ़ी गंडक नदी में बाढ़ के बाद, नेपाली सेना की एक टुकड़ी को खोज और बचाव कार्यों के लिए हवाई और ज़मीनी रास्तों से तैनात किया गया है। साथ ही, भूस्खलन के ख़तरे वाले जगत इलाके से 6 लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला गया है। काठमांडू में तैनात ‘कम्पोजिट क्विक रिएक्शन टीम’ को भी हवाई मार्ग से इसी इलाके में भेजा गया है।”

पढ़ें :- नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए चाहिए ₹4.52 लाख करोड़, देश की GDP इससे कम, 5130 लोग अब भी लापता
Advertisement