Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जातिवादी-परिवारवादी राजनीति नहीं बल्कि विकास हमारा एजेंडा होना चाहिए, यही वर्तमान और भविष्य को संवारेगा: सीएम योगी

जातिवादी-परिवारवादी राजनीति नहीं बल्कि विकास हमारा एजेंडा होना चाहिए, यही वर्तमान और भविष्य को संवारेगा: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में हमने बदलते हुए भारत को देखा है, वैश्विक पटल पर भारत के Perception को बदलते हुए देखा है। आज लखनऊ से उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिकाओं एवं 545 नगर पंचायतों के सम्मानित अध्यक्षों, सदस्यों सहित कुल 13,800 जनप्रतिनिधियों के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विषय पर वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। पूर्ण विश्वास है कि ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की सिद्धि हेतु सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि गण अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले-सबसे ज्यादा अफवाह कोई फैलता है तो मुख्यमंत्री हैं, अगर गैस का स्टॉक भरा पड़ा है तो लोग लाइन में क्यों लगे हैं?

वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिए गए ‘पंच प्रण’ के साथ सभी नगर निकायों को जोड़ने के लिए आपके बीच आया हूं। मुझे प्रसन्नता है कि, इन आठ वर्षों में हमारे दो नगर निकायों लखनऊ और गाजियाबाद ने अपने बॉन्ड जारी किए। अन्य नगर निकायों ने अपने बॉन्ड को प्रस्तावित किया है। ये ब्रॉडिंग होती है किसी भी नगर निकाय की।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हर नगर निगम में Integrated Command and Control Center बन चुका है। हम वहां एक जगह बैठक पूरे नगर निकाय की सफाई की व्यवस्था को देख सकते हैं। पुलिस वहां से सुरक्षा और ट्रैफिक की व्यवस्था को देख सकती है। ये सभी हमारे लिए एक नए मॉडल हैं। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा में लगातार 27—28 घंटे तक चर्चा चली और हर सदस्य ने विकास के बारे में बोला। ये जातिवादी और परिवारवादी राजनीति नहीं बल्कि विकास हमारा एजेंडा होना चाहिए। यही वर्तमान और भविष्य को संवारेगा।

 

पढ़ें :- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, कहा-उनके आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का होने जा रहा अंत

 

Advertisement