Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Devguru Jupiter transit: देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं कुंभ राशि में गोचर, लाभप्रद साबित होने के संकेत मिल रहे

Devguru Jupiter transit: देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं कुंभ राशि में गोचर, लाभप्रद साबित होने के संकेत मिल रहे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Devguru Jupiter transit: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ शनि ग्रह की राशि है। गुरु का शनि की राशि में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही लाभप्रद साबित होने के संकेत मिल रहे हैं। बृहस्पति को देवताओं का गुरु होने का दर्जा प्राप्त है। देवताओं ने इन्हें अपना मार्गदर्शक, शुभचिंतक और आचार्य के रूप में स्वीकार किया है। ज्योतिष में, बृहस्पति ग्रह की स्थिति को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बृहस्पति ग्रह सभी ग्रहों में सबसे अधिक भारी और भीमकाय है। व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति पेशेवर जीवन को प्रभावित करने के लिए जानी जाती है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

मेष
बुध ग्रह के तुला राशि में गोचर करने पर मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। इस दौरान मेष राशि के जातकों को धन लाभ भी होगा।

कर्क
कर्क राशि वालों को गुरु राशि परिवर्तन के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको करियर में तरक्की या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। गुरु गोचर काल आपके लिए शुभ रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन बड़ी सरलता से परेशानियों का हल निकाल लेंगे। छात्रों को परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे।

मकर
धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान निवेश करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुरु गोचर काल के दौरान आपकी वाणी में स्पष्टता आएगी। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है
Advertisement