अयोध्या। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुँचे हैं। दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। इसीलिए यह रामनवमी बेहद ही खास है। श्रद्धालु को परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किया गया है।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
वहीं, आज के दिन में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक होगा। लेकिन उससे पहले ही रामलला के दर्शनों के लिए रामभक्त अयोध्या में उमड़ पड़े हैं। सवेरे से ही रामभक्तों ने सरयू में डुबकी लगाकर मंदिर की राह पकड़ ली है।
दरअसल, 500 वर्ष बाद बुधवार को शुभ योग में रामलला एक हजार करोड़ रुपये से निर्मित भव्य महल में अपना जन्मदिन मनाएंगे। सूर्यवंशी भगवान राम के मस्तक पर दोपहर 12:16 बजे स्वयं भगवान सूर्य की किरणें उनका तिलक करेंगी। यह विज्ञान और इंजीनियरिंग के अदभुत प्रयोग से सफल होगा।