Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. DGCA का बड़ा फैसला : Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, गहन सुरक्षा निरीक्षण के निर्देश जारी

DGCA का बड़ा फैसला : Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, गहन सुरक्षा निरीक्षण के निर्देश जारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Sardar Vallabhbhai Patel International Airport) से उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। एअर इंडिया (Air India) के विमान AI 171 में कुल 242 लोग सवार थे।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

इस हादसे की जांच शुरू हो गई है। विमान का ब्लैक बॉक्स और डीवीआर बरामद कर लिया गया है। अब घटना के पीछे की मुख्य वजह तक पहुंचने में आसानी हो सकेगी। इसी बीच डीजीसीए ने एयर इंडिया (Air India) के बोइंग 787-8 और 787-9 (Boeing 787-8 and 787-9) बेड़े के गहन सुरक्षा निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। डीजीसीए ने ये फैसला अहमदाबाद में हुए भयानक हादसे के बाद लिया है।

हादसे में केवल एक यात्री बचा

एअर इंडिया (Air India)  का AI 171 विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 242 लोग सवार थे। इस भीषण हादसे में केवल एक यात्री जान बची है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस विमान हादसे ने पूरी दुनिया में एक हलचल पैदा कर दी है।

ब्लैक बॉक्स बरामद

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

शुक्रवार को गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया (Air India)  के विमान के मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद कर लिया है। इसके साथ ही बीजे मेडिकल कॉलेज की छत से ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया है। डीवीआर और ब्लैक बॉक्स के मिलने के बाद विमान हादसे की वजह तलाशी जा सकेगी। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान में दो पायलट समेत कुल 12 क्रू मेम्बर्स शामिल थे।

Advertisement