Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- छत्तीसगढ़: नदी की बाढ़ में बहने लगीं शराब की बोतलें, जान जोखिम में डाल लूटने लगे लोग

Video- छत्तीसगढ़: नदी की बाढ़ में बहने लगीं शराब की बोतलें, जान जोखिम में डाल लूटने लगे लोग

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार बारिश के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। नारी गांव के पास नदी किनारे बनी शराब दुकान भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। पानी दुकान के अंदर पहुंचने के बाद वहां रखी शराब की कई बोतलें तेज बहाव के साथ नदी में चली गईं।

पढ़ें :- 'सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा': ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार, अलिगढ़ में छिपा था

बोतलें देखते ही नदी किनारे जुटी भीड़

शराब की बोतलें पानी में बहती दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोग नदी के पुल में पहुंच गए। इसके बाद कुछ लोगों ने बोतलों को पकड़ने के लिए जुगाड़ लगाया। सब्जियों के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक कैरेट और मछली पकड़ने वाले जाल को रस्सी से बांधा गया और इन्हें पानी में डालकर बहती बोतलों को खींचने की कोशिश की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

दो दिन की बारिश से नदियों में बढ़ा पानी

धमतरी समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है और कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने की स्थिति बनी है। नारी गांव में भी महानदी का पानी बढ़ने के कारण नदी किनारे की दुकान प्रभावित हुई। हालांकि बहती बोतलों को निकालने पहुंचे लोगों ने किस मात्रा में शराब बरामद की, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

थोड़ी सी लापरवाही हादसे में हो सकती थी तब्दील

नदी के तेज बहाव के बीच शराब की बोतल निकालने की कोशिश करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। जरा सी चूक होने पर व्यक्ति पानी में बह सकता है और ऐसी स्थिति में उसे सुरक्षित बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन भी लगातार लोगों को नदियों, पुलों और तेज धार वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दे रहा है।

पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश
Advertisement