Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन करें ये अचूक उपाय, मिलेगी आर्थिक संकटों से मुक्ति

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन करें ये अचूक उपाय, मिलेगी आर्थिक संकटों से मुक्ति

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2021 : धनतेरस पर माता लक्ष्मी का पूजन करने करने की प्राचीन परंपरा है। सुख, समृद्धि देने की मान्यता वाला यह पर्व इस साल 2 नवंबर 2021 को मनाया मनाया जा रहा है। दीपोत्सव की शुरूआत भी धनतेरस से ही होती है।धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन ये उपाय करने से घर में किसी प्रकार की कोई आर्थिक समस्या नहीं होती है। घर के सारे संकट मिट जाते हैं। घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का वास होता है।आइये जानते है कुछ उन उपायों के बारे में जिनके प्रयोग के बाद आर्थिक समस्या नहीं होती है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

धनतेरस पर करें ये उपाय

पंचदेवों की पूजा
धनतेरस के दिन पंचदेवों – भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा उत्तम माना जाता है। इनकी पूजा से घर परिवार में लक्ष्मी का वास रहता है।

पशुओं की पूजा
धनतेरस के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की पूजा प्रचलन है। इस दिन लोग अपने पशुओं, विशेष कर गाय माता की पूजा करते हैं। दक्षिण भारत में तो गाय को मां लक्ष्मी का रूप मानते हैं।

दीपदान
धनतेरस के दिन दीपदान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में
यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है। उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

धनिया खरीदें
वैसे तो धनतेरस के दिन सोना और पीतल खरीदने का प्रचलन है। परंतु यदि आप सोना या
पीतल न खरीद सकें तो आप को धनतेरस के दिन पीली कौड़ियां और धनिया जरूर खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन धनिया खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।

 

 

Advertisement