मुंबई। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के ट्रेलर ने फैंस के एक्सपेक्टेशन को हाई कर दिया है, जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था इस बार डबल एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा। सेकंड पार्ट में रणवीर सिंह (हमजा) की ल्यारी पर अपना कब्जा जमाने और आतंकियों के खात्मे की कहानी दिखाई जाएगी। हमजा के जसकीरत सिंह रंगी बनने की जर्नी देखने को मिलेगी। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन अहम रोल में दिखेंगे।
पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की रिलीज से 1 दिन पहले आदित्य धर (Aditya Dhar) ने पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने उनकी फिल्म को देखा नहीं, बल्कि भरपूर प्यार दिया है। उन्होंने इस फिल्म को लोगों की उम्मीदों पर खरा करने के लिए काफी मेहनत की है। इसलिए आदित्य ने यूजर्स से सोशल मीडिया पर स्पॉइलर्स शेयर ना करने की गुजारिश की है।
#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid. Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @ranveersingh @rampal72 @duttsanjay @actormaddy #AkshayeKhanna @saraarjunn @therakeshbedi @adityadharfilms #JyotiDeshpande @dhar_lokesh… pic.twitter.com/wgO61vrUUQ
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 18, 2026
पढ़ें :- धुरंधर 2’ ने अब तक 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा किया पार, फिल्म से राहुल गांधी का क्या है कनेक्शन?
फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है। ईद वीकेंड में ये फिल्म धमाका करने वाली है। एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ के साथ खाता खोल सकती है। वहीं 500 करोड़ के करीब इसका वीकेंड कलेक्शन संभव है।