Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. डायबिटीज मरीजों को बार बार लगने वाली भूख को शांत करने के लिए ट्राई करें चने और मशरूम का सूप

डायबिटीज मरीजों को बार बार लगने वाली भूख को शांत करने के लिए ट्राई करें चने और मशरूम का सूप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

देशी चना या छोटे वाले काले चने प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर को तमाम बीमारियों से बचाता है और शरीर को जरुरी पोषण पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही डायबिटीज आदि के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको चने और मशरूम का सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है जो बहुत हेल्दी होता है।

पढ़ें :-  Summer drink :  गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल

अमेरिकी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट बताता है कि केवल 100 ग्राम चने में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन और 12 ग्राम फाइबर मौजूद होता है। ये जरूरी पोषक तत्व भूख को कम कर सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस कर सकते हैं। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं अगर मशरूम की बात करें तो इसमें कैलोरी कम होती है लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। दोनो का सूप सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दिन भर में लगने वाली हल्की फुल्की भूख के लिए चने और मशरूम का सूप बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

चने और मशरूम का सूप बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप चने या छोले
1 कप मशरूम (कटे हुए)
1 प्याज (कटा हुआ),
2 लहसुन की कलियां (क्रश किया हुआ),
4 कप सब्जी का शोरबा,
1 चम्मच अजवायन,
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

चने और मशरूम का सूप बनाने का तरीका

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

चने और मशरूम का सूप बनाने के लिए सबसे पहले चने को धोकर साफ कर लें और इसे अगर सुबह बनाना है तो रातभर के लिए भिगने के लिए रख दें। शाम को बना रही है तो कम से कम चार से पांच घंटे पहले भिगोए।

इसके बाद एक बर्तन में प्याज और लहसुन को खुशबू आने तक भून लें। अब इसमें मशरूम डालें और नरम होने तक पकाएं। चना, अजवायन और शोरबा मिलाएं। अब इस सबको उबाल लें, फिर 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। नमक और काली मिर्च डालें और गरमागरम सर्व करें।

Advertisement