Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डायल 112: प्रदर्शन करने पर कर्मियों के खिलाफ FIR, अखिलेश यादव बोले-BJP के महिला उत्पीड़न का एक और जीवंत उदाहरण

डायल 112: प्रदर्शन करने पर कर्मियों के खिलाफ FIR, अखिलेश यादव बोले-BJP के महिला उत्पीड़न का एक और जीवंत उदाहरण

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं डायल 112 सेवा की महिला कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तिायर किया है। कई लोगों को नामजद करते हुए करीब 200 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों पर मुक़दमा करना भाजपा के महिला उत्पीड़न का एक और जीवंत उदाहरण है।

पढ़ें :- डबल इंजन वालों ने बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई हैं उनमें से लखनऊ वाला इंजन गायब है, बाराबंकी में बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने प्रदर्शन का ​वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ”सपा ने टीम भेजकर अमेरिका के NYPD (न्यूयार्क पुलिस डिपार्टमेंट) व अन्य व्यवस्थाओं के गहन अध्ययन के पश्चात् विश्व के सबसे अच्छे पुलिस रिस्पांस सिस्टम के रूप में ‘डायल 100’ की व्यवस्था बनायी थी। लेकिन ये भाजपा सरकार उसे अयोग्य हाथों में सौंपकर उसका भी बंटाधार कर रही है।

साथ ही कहा, ‘डायल 100’ की महिला कर्मियों पर मुक़दमा करना भाजपा के महिला उत्पीड़न का एक और जीवंत उदाहरण है। देश के सबसे बड़े त्योहार की पूर्वसंध्या पर ऐसा होना क़ानून-व्यवस्था की दृष्टि से प्रदेश के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि ऐसे समय में आपराधिक वारादातें चरम पर होती हैं। भाजपा ने उप्र को अपराधियों के भरोसे छोड़ दिया है।

 

Advertisement