1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, अब मिर्जापुर से इनको बनाया प्रत्याशी

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, अब मिर्जापुर से इनको बनाया प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चौथे चरण के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। हालांकि, इसमें सपा ने मिर्जापुर से प्रत्याशी के नाम को बदल दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चौथे चरण के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। हालांकि, इसमें सपा ने मिर्जापुर से प्रत्याशी के नाम को बदल दिया है। समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर से रमेश बिंद और रॉबर्ट्सगंज से छोटेलाल खरवार को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने सारी अटकलों पर लगाया विराम, राज्यसभा प्रत्याशी के नामों का किया ऐलान, इस चेहरे पर दांव लगाकर मचाई हलचल

बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर में अचानक अपने टिकट में बदलाव किया है। अनुप्रिया पटेल के खिलाफ भदोही से मौजूदा सांसद रमेश बिंद को टिकट दे दिया है। दरअसल, रमेश बिंद बीते दिनों भाजपा छोड़कर रातों रात सपा में शामिल हो गए थे। बिंद के अब मिर्जापुर से चुनाव लड़ने से मामला दिलचस्प हो गया है। बिंद का टिकट बीजेपी ने भदोही से काट दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...