Hardik Pandya and Mahika Sharma viral photo : भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या राष्ट्रीय टीम से भले ही बाहर चल रहे हों, लेकिन उनकी निजी लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। पांड्या की दूसरी शादी को लेकर अटकलें लग रही हैं। दरअसल, क्रिकेटर और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में माहिका के माथे पर सिंदूर लगा हुआ है।
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट
पहली पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के बीच करीबियां देखने को मिली हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते हैं। माहिका स्टेडियम में हार्दिक पांड्या का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचती रही हैं। यहां तक कि वह विदेशी दौरों पर भी पांड्या के साथ नजर आयीं हैं। जिससे दोनों के बीच रिश्ता जगजाहिर है। वहीं, नई तस्वीर दोनों की गुपचुप शादी की ओर इशारा कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एक बुजुर्ग महिला के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहीं बुजुर्ग महिला माहिका शर्मा की मां हैं। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि माहिका शर्मा के मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। हार्दिक पांड्या भी माथे पर तिलक लगाए हुए हैं। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर ने गुपचुप दूसरी शादी कर ली है।
Hardik Pandey और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा क्या गुपचुप तरीके से शादी कर लिये हैं
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर बहुत वायरल हो रही है
पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें
हार्दिक पांडे और माहिका शर्मा के बीच में जो खड़ी है वाह मिहिका शर्मा की मां है
अब तो हार्दिक पांडे कि दूसरी शादी हो गई है देखो कितने दिन तक… pic.twitter.com/0SufrOETgf
— Aarti (@Aarti202) June 27, 2026
हालांकि, हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की ओर से उनकी शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। हम भी दोनों की शादी की पुष्टि नहीं करते हैं।