US Iran tension : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पहुंच गया है, दोनों देशों के बीच कभी जंग छिड़ सकती है। जिसको देखते हुए भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। इस बीच, ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी सेना और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मतभेद की खबरें सुर्खियों में है। जिस पर ट्रंप को सफाई देनी पड़ी है।
पढ़ें :- टैरिफ पर आनाकानी की तो भारी पड़ेगा...अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कई देशों को दी चेतावनी
दरअसल, अमेरिकी मीडिया में खबरें सामने आयी थीं कि अमेरिकी आर्मी में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने ईरान पर हमले से जुड़े कई खतरों के बारे में चेतावनी दी थी। जनरल डैन केन ने कहा था कि इससे लंबा संघर्ष हो सकता है। इस बाद सवाल खड़े होने लगते थे कि ईरान पर हमला करना चाहिए या नहीं, इसको लेकर राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी आर्मी के शीर्ष अधिकारियों में फूट पड़ गई है? इन खबरों को ट्रंप ने सोमवार, 23 फरवरी को गलत बताया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “फेक न्यूज़ मीडिया में कई कहानियाँ चल रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि जनरल डेनियल केन, जिन्हें कभी-कभी रज़ीन भी कहा जाता है, ईरान के साथ हमारे युद्ध के खिलाफ हैं। यह कहानी इस ज्ञान के भंडार का श्रेय किसी को नहीं देती है, और यह 100% गलत है। जनरल केन, हम सब की तरह, युद्ध नहीं देखना चाहेंगे, लेकिन अगर मिलिट्री लेवल पर ईरान के खिलाफ जाने का फैसला किया जाता है, तो उनकी राय है कि यह आसानी से जीता जा सकता है। वह ईरान को अच्छी तरह जानते हैं क्योंकि वह मिडनाइट हैमर, ईरानी न्यूक्लियर डेवलपमेंट पर हमले के इंचार्ज थे। यह अब डेवलपमेंट नहीं रहा, बल्कि हमारे महान B-2 बॉम्बर्स ने इसे उड़ा दिया।”
ट्रंप ने आगे लिखा, “रज़ीन केन एक महान फाइटर हैं, और दुनिया में कहीं भी सबसे ताकतवर मिलिट्री को रिप्रेजेंट करते हैं। उन्होंने ईरान पर हमला न करने की बात नहीं की है, या उन नकली लिमिटेड स्ट्राइक्स के बारे में भी नहीं कहा है जिनके बारे में मैं पढ़ रहा हूँ, वह बस एक ही चीज़ जानते हैं, कैसे जीतना है और अगर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया, तो वह पैक को लीड करेंगे। ईरान के साथ संभावित युद्ध के बारे में जो कुछ भी लिखा गया है, वह सब गलत लिखा गया है, और जानबूझकर ऐसा किया गया है। मैं ही फैसला लेता हूँ, मैं डील करना पसंद करूँगा, लेकिन अगर हम डील नहीं करते हैं, तो यह उस देश के लिए और, बहुत दुख की बात है, उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा, क्योंकि वे महान और अद्भुत हैं, और उनके साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।”