Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आपके मुख्यमंत्री KCR ने आपसे जो वादे किए थे उसको पूरा किया क्या? तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जमकर साधा निशाना

आपके मुख्यमंत्री KCR ने आपसे जो वादे किए थे उसको पूरा किया क्या? तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जमकर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Telangana Assembly Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तेलंगाना के मुलुगु में एक रैजी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केसीआर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि, तेलंगाना का वादा कांग्रेस ने आपसे 2004 में किया था। पूरी दुनिया जानती है कि कांग्रेस ने उस वादे को पूरा कर के दिखाया। कांग्रेस ने यहां की जनता के बारे में सोचा, यहां के गरीब लोगों के बारे में सोचा और यह निर्णय लिया। ये सच्चाई आपके सामने है और इसे कोई नहीं मिटा सकता।

मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि, आपके मुख्यमंत्री KCR ने आपसे वादे किए थे उसको पूरा किया क्या? उन्होंने पूछा कि, क्या उन्होंने आपको रोजगार दिया? उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने की बात कही थी-क्या ऐसा हुआ? उन्होंने घर बनाने का वादा किया था, कितने लोगों के लिए उन्होंने घर बनवाए? साथ ही पूछा कि, क्या KCR ने कर्ज माफ किया?

वहीं, इस दौरान प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, तेलंगाना की धरती न्यायप्रिय और वीरों की धरती है। यहां के योद्धाओं ने आपके लिए एक बहुत बड़ा सपना देखा था, जो विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़ा था। आपने इस सपने के लिए BRS पर भरोसा किया। आपको विश्वास था कि यहां आपको रोजगार, एक मजबूत भविष्य और सामाजिक समानता मिलेगी, जिससे आपका विकास हो पाए। आपको उम्मीद थी कि- किसानों को मजबूत बनाया जाएगा, आत्महत्या बंद होगी, बच्चों का भविष्य अच्छा होगा और नौकरी कर आप अपने परिवार को खुश रख सकेंगे।

इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के युवाओं को गारंटी भी दी। उन्होंने कहा कि, तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के परिवार को एक सरकारी नौकरी देंगे। तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के माता-पिता या पत्नी को 25 हजार रुपए मासिक पेंशन। एक साल के अंदर 2 लाख खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा। बेरोजगार युवाओं को हर महीने 4 हजार रुपए भत्ता और खाड़ी देशों में काम करने के लिए जाने वालों के लिए ‘गल्फ सेल’ बनाया जाएगा।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और शाह घबरा गए हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

 

Advertisement