Different recipe of Bhindi: शायद ही कोई हो जिसे भिंडी न पसंद हो। खासकर बच्चों की तो ये फेवरेट होती है। अब तक आपने भिंडी फ्राई, भिंडी भरवां, खाई होगी लेकिन आज हम आपको एकदम अलग तरह से भिंडी की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे खाकर आप इसके दीवाने हो जाएंगे। इसे आप रोटी और चावल दोनो के साथ ही खा सकते है। इसे बनाने में कोई झंझट भी नहीं है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता
सरसों वाली भिंडी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
250 ग्राम भिंडी
50 ग्राम सरसों पीला वाला
आमचूर पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
सरसो वाली भिंडी बनाने का तरीका
सरसों वाली भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर कपड़े से पोछ कर सूखा लें। जब अच्छी तरह से सूख जाए।तो इसे लंबे लंबे आकार में काट लें। इसके बाद कढ़ाई में दो चम्मच तेल डाल कर भिंडी को फ्राई कर लें।
पढ़ें :- मोदी जी, दिल्ली वापस आकर अपनी गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी का लाभ जनता को बताएं और LPG Crisis खत्म कीजिए : अलका लांबा
इसके बाद इसे किनारे रख लें। फिर पीली वाली सरसों को पीस कर एक कटोरी में अलग रख लें। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।फिर इसमें सरसों का पेस्ट डाल कर भूनें। फिर इसमें हल्दी, मिर्च,पाउडर डाल लें। जब मसाला भून जाए तो इसमें भिंडी डाल करें।
एक कप या पानी डाल दें। इसमें आमचूर पाउडर भी डाल दें। अब ढकने के लिए रख दें। आमचूर पाउडर की जगह आप इसमें इमली या नींबू का रस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ध्यान रहे नींबू का रस सब्जी तैयार होने के बाद ही डालें। इसे गर्मा गर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें।