Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिग्विजय का ममता पर पलटवार, बोले-कांग्रेस के बिना बीजेपी के खिलाफ गठबंधन संभव नहीं

दिग्विजय का ममता पर पलटवार, बोले-कांग्रेस के बिना बीजेपी के खिलाफ गठबंधन संभव नहीं

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। महाराष्ट्र दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि अब देश में यूपीए का कोई असित्व नहीं है। इस टिप्पणी के बाद, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कोई भी राजनीतिक गठबंधन संभव नहीं है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

मीडियाकर्मियों ने बात करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि जो लोग हमारे साथ आना चाहते हैं उन्हें हमारे साथ आना चाहिए और जो हमसे जुड़ना नहीं चाहते हैं वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। हमारी लड़ाई सत्ताधारी पार्टी (भाजपा) के खिलाफ है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर लगभग सभी दलों ने भाजपा के साथ सरकार बनाई है। केवल एक कांग्रेस पार्टी है जो सत्ता में पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। हमारे बिना इस देश में भाजपा के खिलाफ कोई राजनीतिक गठबंधन संभव नहीं है।

सिंह ने आगे कहा कि विचारधारा इस देश में राजनीतिक झगड़ों का मुख्य कारण है। उन्होंने दावा किया कि भारत में दो तरह की विचारधाराएं हैं, एक ‘गांधी और नेहरू’ की है। दूसरी ‘संघ’ की है जो राजनीति में धर्म को हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं किया। सभी दलों को यह समझने की जरूरत है कि भाजपा को एक साथ आने से ही हराया जा सकता है। हम सभी को एक साथ आने और भाजपा के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी के खिलाफ सिर्फ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ही लड़ रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार (Nationalist Congress Party chief Sharad Pawar) से मुलाकात के बाद कहा कि यूपीए क्या है? कोई यूपीए नहीं है। यूपीए पर टीएमसी प्रमुख का बयान महाराष्ट्र की राजधानी की उनकी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दिया गया था, जिस दौरान उन्होंने राकांपा (NCP) और शिवसेना (Shiv Sena) के नेताओं से मुलाकात की थी।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement