Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Diljit Dosanjh को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अमिताभ बच्चन की ‘जलसा’ का भी जिक्र…

Diljit Dosanjh को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में अमिताभ बच्चन की ‘जलसा’ का भी जिक्र…

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Bomb Threat Email: अभिनेता और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 15 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। ई-मेल में कथित तौर पर आईईडी धमाके की चेतावनी दी गई है। इसमें इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ का भी जिक्र किया गया है।

पढ़ें :- Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ई-मेल महापौर कार्यालय समेत कई लोगों को भेजा गया। मेल भेजने वालों ने ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम का इस्तेमाल किया है। ई-मेल में कुछ नामों और संगठनों का उल्लेख भी किया गया है, हालांकि इन दावों और भेजने वालों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में इंदौर के तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने की बात भी सामने आई है। ई-मेल में अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि वे 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में बच्चों को न भेजें। पुलिस के मुताबिक, ये मेल सोमवार सुबह मिले। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं। एहतियात के तौर पर स्कूलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पुलिस ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान सहित तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 मैदान में प्रस्तावित है। लगातार धमकी मिलने की खबरों के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान बढ़ गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

ई-मेल में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ का जिक्र भी किया गया है। धमकियों को लेकर सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम भी चर्चा में आया है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि दिलजीत के अमिताभ बच्चन के पैर छूने को लेकर संगठन ने आपत्ति जताई थी।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर रितु तावड़े के कार्यालय में भी दिलजीत को लेकर धमकी भरा ई-मेल मिलने की खबर आई थी।

Advertisement