1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रामायण फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर, बोले-‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’

रामायण फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर, बोले-‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’

लीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' (Film 'Ramayana') इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो दो दिन बाद रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसके म्यूजिक और वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ (Film ‘Ramayana’) इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो दो दिन बाद रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसके म्यूजिक और वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  ने फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रोलिंग को ज्यादा तवज्जो क्यों नहीं देते?

पढ़ें :- रणबीर कपूर की 'रामायण' को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, मिला U सर्टिफिकेट, फिल्म का बच्चे से बूढ़े तक उठा सकेंगे लुत्फ

क्या बोले रणबीर कपूर?

ऑनलाइन ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, कि आज के समय में ऑनलाइन ट्रोलिंग की अपनी एक अलग ही दुनिया है। यह पुराने गाने ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’ की याद दिलाती है। मुझे लगता है कि जिंदगी में इस सोच को अपनाना चाहिए। लोगों की बातों से परेशान नहीं होना चाहिए। मायने यह रखता है कि वे लोग क्या सोचते हैं, जो आपके काम की परवाह करते हैं, आपकी मेहनत, इरादे और अच्छाई को समझते हैं। मेरे लिए सबसे ज्यादा यही चीजें मायने रखती हैं।’

नितेश तिवारी ने रखी अपनी बात

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी (Film Director Nitesh Tiwari) ने भी ‘रामायण’ को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने अपना सौ प्रतिशत दिया है। नितेश के मुताबिक, ‘अगर आपका जमीर साफ है और आपने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की है, तो फिर आपको और क्या चाहिए?’

पढ़ें :- रामायण फिल्म का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, दिखी राम और सीता के विवाह की झलक, अरिजीत और श्रेया ने है सुरों से सजाया

यश ने भी फैंस से की थी खास अपील

इससे पहले यश भी फिल्म के वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी बात रख चुके हैं। अक्टूबर में हैदराबाद में हुए एक बड़े इवेंट के दौरान उन्होंने फैंस से फिल्म को खुले मन से देखने और वीएफएक्स में छोटी-छोटी कमियां निकालने से बचने की अपील की थी। यश ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना पैसा और प्रतिष्ठा दांव पर लगाई है। नमित मल्होत्रा DNEG के ग्लोबल सीईओ भी हैं।

यश ने कहा था, ‘नमित ने इस फिल्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाने के लिए अपना पैसा और प्रतिष्ठा दांव पर लगाई है। इसलिए वीएफएक्स में छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करें। अगर हमने अभी उनके जैसे लोगों को खो दिया, तो ऐसा दोबारा नहीं होगा। इसमें कई साल लग जाएंगे और हम फिर पीछे चले जाएंगे। फिल्म को खुले मन से देखिए। उन्होंने हमेशा हर फीडबैक और आलोचना को स्वीकार किया है और उसे बेहतर बनाने की कोशिश की है। मैं अपनी तरफ से आप सभी से अपील करता हूं कि अगर आपको फिल्म पसंद आती है, तो एक साथ मिलकर इसे दुनिया के सामने पेश करें।’ फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...