1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Honda Alpha SUV :  होंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग कन्फर्म , जानें फीचर्स और बैटरी पैक

Honda Alpha SUV :  होंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग कन्फर्म , जानें फीचर्स और बैटरी पैक

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा अल्फा (Honda ALPHA) – भारत के लिए पहली EV की लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। '0 अल्फा' (0 Alpha) कॉन्सेप्ट पर आधारित यह मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV 2 दिसंबर को भारत में अपनी ग्लोबल शुरुआत करेगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Honda Alpha SUV :  जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा अल्फा (Honda ALPHA) – भारत के लिए पहली EV की लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। ‘0 अल्फा’ (0 Alpha) कॉन्सेप्ट पर आधारित यह मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV 2 दिसंबर को भारत में अपनी ग्लोबल शुरुआत करेगी। होंडा अल्फा का निर्माण भारत में राजस्थान स्थित कंपनी के टपूकरा प्लांट में किया जाएगा, जिसके इसके ग्लोबल प्रोडक्शन बेस के रूप में भी काम करने की उम्मीद है। यह पहला ऐसा मॉडल है जिसमें होंडा इंडिया नए ‘H’ लोगो का इस्तेमाल कर रही है, जिसे कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर अपना चुकी है। कंपनी पिछले कई महीनों से कंपनी इस कार को भारत में टेस्ट कर रही है।

पढ़ें :- Denza Z9 GT भारत में लॉन्च , जानें इंजन के साथ कलर और इंटीरियर

अभी तकनीकी जानकारी सीमित है, लेकिन होंडा ALPHA में संभवतः दो LFP बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे, जिनकी क्षमता 65kWh से 75kWh के बीच हो सकती है। लॉन्च के समय, इस SUV में सिंगल-मोटर, फ्रंट-व्हील-ड्राइव लेआउट मिलने की उम्मीद है।

ब्रांड ने पहली बार जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट प्रोटोटाइप को जापान मोबिलिटी शो 2025 में दिखाया था। भारत में ये कार दूसरे मार्केट्स से पहले लॉन्च होगी। होंडा ने एच-मार्क को 1963 में अपनाया था और तब से अब तक इसके डिजाइन में बहुत से बदलाव हो चुके हैं।

पहले नजर आए प्रोटोटाइप में बड़ी लैंडस्केप-ओरियंटेड सेंट्रल टचस्क्रीन को देखा गया। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगी।

नई होंडा कार के लॉन्च होने से कंपनी की सेल्स बेहतर होने की उम्मीद है। अल्फा से पहले होंडा भारतीय बाजार में कई गाड़ियों को उतार चुका है।

पढ़ें :- VINFAST ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों के बाद स्कूटर और बाइक्स मार्केट में एंट्री की तैयारी, ब्रांड ने दो नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का पेटेंट किया फाइल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...