मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक हेमंत कटारे (Madhya Pradesh Congress MLA Hemant Katare) ने पुरी के नामांकन पत्र और उसके साथ दाखिल हलफनामे पर कई आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक हेमंत कटारे (Madhya Pradesh Congress MLA Hemant Katare) ने पुरी के नामांकन पत्र और उसके साथ दाखिल हलफनामे पर कई आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए दी। जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के मुताबिक, हेमंत कटारे (Hemant Katare) ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने तीन प्रमुख आपत्तियां रखी हैं। इनमें हलफनामे में पत्नी के नाम और संपत्ति का विवरण नहीं होने, विदेश में मौजूद संपत्तियों की जानकारी और उनके मूल्यांकन के साथ-साथ नोटरी प्रक्रिया की वैधानिकता पर सवाल उठाए गए हैं।
हरदीप सिंह पुरी के हलफनामे पर कांग्रेस ने क्या सवाल उठाए?
@BJP4MP के राज्यसभा उम्मीदवार,
हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर,
गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं!कांग्रेस विधायक श्री हेमंत कटारे जी ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने गंभीर वैधानिक आपत्तियां दर्ज करवाई हैं! जिनमें प्रमुख हैं –
पढ़ें :- मध्य प्रदेश सरकार ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर स्थापित कर रही है भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान , जयराम रमेश ने पूछा- क्या पीएम मोदी निष्पक्ष जांच करवाएंगे?
01. हलफनामे में पत्नी के नाम और संपत्ति का विवरण नहीं दिया गया।
02. जेनेवा स्थित अपार्टमेंट और विदेशी बैंक खातों की संपत्ति के विवरण एवं उसके मूल्यांकन पर सवाल हैं।
03. नामांकन के शपथ पत्र की नोटरी प्रक्रिया की वैधानिकता भी कठघरे में है।जिस उम्मीदवार को @BJP4India राज्यसभा भेजना चाहती है, उसके हलफनामे में ही इतनी गंभीर विसंगतियां क्यों हैं?
नैतिकता और पारदर्शिता का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा इन सवालों का जवाब देगी या सत्ता के दम पर सब कुछ दबाने की कोशिश करेगी?
@ECISVEEP से मांग है कि सभी आपत्तियों की निष्पक्ष/गंभीर जांच हो, क्योंकि नियम और कायदे सभी के लिए बराबर हैं!
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) November 3, 2026
पढ़ें :- जिला अस्पताल में मरीज की मां से लगावाया पोंछा, वीडियो वायरल होने के बाद सफाईकर्मियों की तैनाती पर उठे सवाल
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों में मुख्य रूप से तीन मुद्दे शामिल हैं।
पत्नी के नाम और संपत्ति का विवरण: कांग्रेस का आरोप है कि नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में पत्नी के नाम और उनकी संपत्ति से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।
विदेशी संपत्तियों का विवरण: जेनेवा में स्थित अपार्टमेंट और विदेशी बैंक खातों से जुड़ी संपत्ति के ब्योरे और उनके मूल्यांकन को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
नोटरी प्रक्रिया पर सवाल: नामांकन के शपथ पत्र की नोटरी प्रक्रिया कितनी वैधानिक है, इस पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।
कांग्रेस की ओर से इन सभी बिंदुओं की जांच कराने की मांग की गई है। हालांकि, ये फिलहाल कांग्रेस की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियां और आरोप हैं।
जीतू पटवारी ने बीजेपी से मांगा जवाब
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी की पारदर्शिता और नैतिकता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीदवार को बीजेपी राज्यसभा भेजना चाहती है, उसके नामांकन के हलफनामे में इतनी गंभीर विसंगतियां क्यों सामने आ रही हैं?पटवारी ने सवाल किया कि नैतिकता और पारदर्शिता की बात करने वाली बीजेपी इन आपत्तियों पर जवाब देगी या सत्ता के दम पर मामले को दबाने की कोशिश करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से सभी आपत्तियों की निष्पक्ष और गंभीर जांच कराने की मांग भी की।
हरदीप सिंह पुरी ने 31 अक्टूबर को दाखिल किया था नामांकन
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली सीट के लिए 12 नवंबर को चुनाव होना है। बीजेपी ने 28 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद पुरी ने 31 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया। यह सीट केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब पुरी के नामांकन पर कांग्रेस की ओर से आपत्तियां दर्ज कराए जाने के बाद राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक विवाद बढ़ गया है।