1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मध्य प्रदेश सरकार ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर स्थापित कर रही है भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान , जयराम रमेश ने पूछा- क्या पीएम मोदी निष्पक्ष जांच करवाएंगे?

मध्य प्रदेश सरकार ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर स्थापित कर रही है भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान , जयराम रमेश ने पूछा- क्या पीएम मोदी निष्पक्ष जांच करवाएंगे?

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से जुड़े एक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से जुड़े एक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।

पढ़ें :- अब असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश में घोटाला का दावा

पार्टी नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब शराब से जुड़ा कथित घोटाला सामने आया है। उन्होंने जिस खबर और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari, President, Madhya Pradesh Congress Committee) के जिस पोस्ट का जिक्र किया उसमें दावा किया गया कि देवड़ा के पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित शराब घोटाले की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं।

जयराम रमेश के आरोप और दावे

पढ़ें :- जयराम रमेश, कहा- अमित शाह सिर्फ देश को ये बताएं कितने घुसपैठियों के नाम हटाए? असली मुद्दों से न भटकाएं जनता का ध्यान

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने आरोप लगाया कि बीजेपी की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस विषय पर प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे हैं। रमेश ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री का इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं है तो उन्हें जरूर जांच करवानी चाहिए। सवाल यह है कि क्या वे निष्पक्ष जांच करवाएंगे?

उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार की आलोचना की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...