नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patni) की बहन खुशबू पाटनी (Khushboo Patni) एक्स आर्मी ऑफिसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अनिरुद्धाचार्य महाराज पर गुस्सा जाहिर कर रही हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले अनिरुद्धाचार्या महाराज (Storyteller Aniruddhacharya)ने लड़कियों को लेकर एक विवादित कमेंट किया था जिससे खुश्बू को काफी गुस्सा आया और उन्होंने सबसे कहा कि बाबा को सपोर्ट ना करें।
पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
क्या बोलीं खुशबू?
खुशबू बोलती हैं कि कहता है, ‘लड़के लाते हैं 25 साल की लड़कियों को जो 4-5 जदह मुंह मारकर आती हैं। अगर ये मेरे सामने होता तो मैं इसको समझा देती कि मुंह मारना क्या होता है। ये सब एंटी नेशनलिस्ट हैं। आप लोगों को ऐसे बाबा को सपोर्ट नहीं करना चाहिए।’खुशबू ने आगे कहा, कि सारे सोसाइटी के नामर्द इसे फॉलो करते हैं। वह कहता है कि लड़कियां जो लिव इन में रहती हैं, मुंह मारकर आती हैं। उसने ये क्यों नहीं बोला कि लड़के जो लिव इन में रहते है वो मुंह मारते हैं? क्या लड़की अकेले लिव इन में रहती हैं और लिव इन में रहना क्या गलत है भैया?’
पूर्व मेजर और दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने जमकर पेLA पाखंडी अनिरुद्धचार्य को
इस पाखंडी का संपूर्ण समाज से बहिष्कार होना चाहिए यह महिला विरोधी नीचे पुरुष है मानसिक रोगी pic.twitter.com/QBb8Rw8yFP
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
— Anshika Singh Yadav (@Anshika_in) July 29, 2025
अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा था
अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि लड़कियों की शादी 25 साल से पहले ही होनी चाहिए। अगर लड़कियों की शादी देर से होती है तो उनके 4-5 बॉयफ्रेंड बन जाते हैं तब तक। आज कल सोशल मीडिया के चलते लड़कियों के जीवन में स्थिरता कम हो रही है इसलिए माता-पिता समय रहते बेटियों की शादी कर लेनी चाहिए। सब ऐसी नहीं होतीं पर बहुत हैं। जब जवान होकर आएगी तो स्वभाविक है कि उसकी जवानी कहीं फिसल जाएगी।
छोटी बच्ची को बचाया था
पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना
बता दें कि कुछ महीने पहले खुशबू तब काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक छोटी बच्ची को बचाया था जिसे उसके पैरेंट्स ने कहीं छोड़ दिया था। वह बच्ची को अस्पताल लेकर गई थीं और उसका ट्रीटमेंट करवाया।
खुशबू आर्मी छोड़ने के बाद अब वेलनेस कोच हैं। वह फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर फैंस को ट्रेन करती रहती हैं। इसके अलावा खुशबू का यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वह हेल्दी लाइफस्टाइल, मेंटल हेल्थ से जुड़े टॉपिक्स पर बात करती रहती हैं।