Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2024 : दिवाली की साफ-सफाई में इन वस्तुओंं का मिलना है अत्यन्त शुभ , हो जाएंगे मालामाल

Diwali 2024 : दिवाली की साफ-सफाई में इन वस्तुओंं का मिलना है अत्यन्त शुभ , हो जाएंगे मालामाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali Clean-up 2024 : महापर्व दिवाली पर्व के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे रहे है वैसे वैसे त्येहार की तैयारियों में साफ-सफाई का दौर सबसे पहले आता है। लोग अपने घरों के कोने कोने को साफ करते है। घर की साफ सफाई दौरान कई बार कुछ पुरानी चीजें मिल जाती हैं। इन चीजों को हम अक्सर रख कर भूल जाते हैं। वास्तु शास्त्र में दिवाली की सफाई को लेकर कुछ विशेष बातें बताई गई हैं। दिवाली की सफाई में कुछ खास चीजों का मिलना बहुत शुभ माना गया है। इन चीजों का मिलना इस बात का संकेत देता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा से खूब धन लाभ होने वाला है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत
अगर आपको दिवाली की सफाई में घर में कहीं भी पैसे रखे मिलें तो ये आप पर मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत है। इससे जल्द ही घर में धन आएगा।

मां लक्ष्मी की कृपा
दिवाली की साफ-सफाई करते समय शंख या कौड़ी मिलना बहुत शुभ होता है। माना जाता है ये चीजें उन्हीं लोगों को मिलती हैं। जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

दिवाली पर मोरपंख
दिवाली की सफ़ाई के दौरान मोरपंख मिलना बहुत शुभ माना जाता है। मोरपंख को घर में रखने से मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है। मोरपंख को घर की सही दिशा में रखने से सबसे ज़्यादा फ़ायदा होता है। वास्तु के मुताबिक, घर में मोरपंख को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। मोरपंख को कभी भी अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए, इससे धन हानि होती है।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Advertisement