Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Do not eat such things after Navratri fast: नवरात्रि का व्रत खोलने के बात बिल्कुल न करें इन चीजों का सेवन

Do not eat such things after Navratri fast: नवरात्रि का व्रत खोलने के बात बिल्कुल न करें इन चीजों का सेवन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Do not eat such things after Navratri fast:  आज नवमी है। नवरात्रि का अंतिम दिन आज से नवरात्रि का व्रत पूरा हो जाएगा। जिन लोगो ने नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा का व्रत रखा था वो आज नवमी पर व्रत को खोलते है। व्रत खुलते ही कई लोग अपनी मनपसंद चीजों को जो कई दिनों से व्रत की वजह से नहीं खा पा रहे थे उसे खाना शुरु कर देते है। बिना अपनी सेहत की परवाह किए कई लोग फास्ट फूड, और कई ऐसी चीजें खाने लगते है जो उन्हें एकदम से ऐसे नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें :- Ghazipur Lok Sabha Seat : अफजाल अंसारी कल करेंगे नामांकन, इसी दिन इलाहाबाद हाइकोर्ट में होगी सुनवाई

व्रत खोलते समय बहुत अधिक तीखा और स्पाइसी, चटपटा खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसी चीजों को खाने से एसिड बनने लगता है। नौ दिनों से सात्विक और फलाहार भोजन कर रहे थे। जो बहुत ही अधिक और आसानी से पच जाने वाला आहार था। जिससे एनर्जी तो मिलती ही है पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।

व्रत को खोलने के बाद जब आप अचानक से अधिक मसालेदार, तीखा, चटपटा खा लेते है तो इससे पाचव बिगड़ जाता है। शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से अपच, एसिडिटी की दिक्कत होने लगती है। व्रत खोलने के बाद फास्ट फूड, पिज्जा, बर्गर और कोल्ड्रड्रिंग आदि खाने पीने की बजाय हल्का और असानी से पचने वाली चीजों का सेवन करें।

व्रत खोलने के लिए प्रसाद खाएं। इसके बाद मूंग की खिचड़ी सबसे अच्छा और हल्का भोजन है। इससे पेट भी भर जाएगा और आसानी से पच भी जाएगा। व्रत को खोलने के लिए नारियल पानी पीएं। इससे एनर्जी मिलेगी और एक्टिव भी रहेगें। इसके अलावा दलिया, दाल चावल और रोटी भी खा सकती है।

पढ़ें :- Amethi News : मायावती के फैसलों से आहत दिग्गज ब्राह्मण नेताओं ने छोड़ी हाथी की सवारी, बोले-रास्ते से भटकी बसपा
Advertisement