Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holika Dahan Totka: होलिका दहन के दिन कर लें ये टोटका, दूर होंगी पैसों की किल्लत, मिलेगी सुख समृद्धि

Holika Dahan Totka: होलिका दहन के दिन कर लें ये टोटका, दूर होंगी पैसों की किल्लत, मिलेगी सुख समृद्धि

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Holika Dahan Totka: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन रंगो और पापड़ गुझिया का त्यौहार मनाया जाता है।इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में अगर कुछ उपाय कर लिया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बरसाती है।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

शास्त्रों में होलिका की अग्नि को बहुत पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के साथ साथ कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राख से कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप लक्ष्मी मां की कृपा पाना चाहते है, तो होलिका दहन से पहले गेंहू की सात खड़ी बालियों को लें और अपने ऊपर से सात बार घुमा लें। इसके बाद इन्हें होलिका की पवित्र अग्नि में डाल दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा जातकों पर जिंदगीभर बनी रहेगी। घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।

शास्त्रों के अनुसार होलिका में सात गेंहू की बालियों की आहुति दी जाती है। शास्त्रों में सात अंक को शुभ माना गय है इसलिए सप्ताह में सात दिन और विवाह में सात फेरे होते हैं। इसी कारण होलिका में गेंहू की सात बालियां डाली जाती हैं।

 

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
Advertisement