लिपस्टिक को मेकअप का सबसे मोस्ट इंपोर्टेंट हिस्सा माना जाता है। इसका नाम सुनते ही हमारे मन में सुंदरता को लेकर कई सवाल आते हैं जैसे की इसे लगाने से हमारी खूबसूरती पर चार चाँद लग जाएगा। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाएं तक अपने बैग में लिपस्टिक जरूर रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोज लिपस्टिक लगाने से आपकी सेहत काे नुकसान पहुंच सकता है? दरअसल, लिपस्टिक में ऐसे कई केमिकल्स मौजूद होते हैं जो न सिर्फ हमारे होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि हमारी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको वो सारी बाते बताएँगे जो आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा । ड्राईनेस की समस्याअगर आप रोजाना और हर समय अपने होठों पर लिपस्टिक लगाकर रखती हैं तो इसमें मौजूद केमिकल्स आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आपके लिप्स ड्राई हो सकते हैं।
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
इंबैलेंस हो सकते हैं हॉमोन
आपको बता दें कि ज्यादातर लिपस्टिक में लेड (Lead) पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं तो ये लेड धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगते हैं। इससे हॉरमोन इम्बैलेंस और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा दिमागी विकास भी रुक सकता है।
रंगों में बदलाव
अगर आप रोज लिस्टिक लगती हैं तो धीरे धीरे करके अपने नैचुरल कलर खो देती हैं। ये कैमिकल आपके लिप को डार्क कर देता है। लिपस्टिक में पैराबेन्स, कैडमियम और क्रोमियम जैसे कई केमिकल्स पाए जाते हैं। ये कैंसर सेल्स को बढ़ावा देने का काम करते हैं। साथ ही लगातार लिपस्टिक लगाए रखने से ये केमिकल हमारे शरीर में जा सकते हैं।
पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
बिगड़ सकता है डाइजेशन
खाते-पीते समय लिपस्टिक हमारे अंदर चली जाती है। मौजूद केमिकल्स शरीर में पहुंचकर लिवर और पेट को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इससे आपाक डाइजेशन बिगड़ सकता है। इसके अलावा स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
क्या करें?
– रोजाना लिपस्टिक लगाने से बचें।
– लिपस्टिक लगाने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करें।
पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क
– लिप्स को बार-बार चाटने की गलती न करें।
– स्मोक करने से बचें।
– ज्यादा देर तक धूप में न रहें।