Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘क्या राहुल गांधी को आरक्षण वाले सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं…’ निशिकांत दुबे ने सोनिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने पर कसा तंज

‘क्या राहुल गांधी को आरक्षण वाले सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं…’ निशिकांत दुबे ने सोनिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने पर कसा तंज

By Abhimanyu 
Updated Date

Sonia Gandhi Health Update : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्राइवेट अस्पताल में सोनिया के भर्ती होने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज़ कसा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या राहुल गांधी को आरक्षण वाले सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं है।

पढ़ें :- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे अयोध्या, राहुल गांधी कब आएंगे? पूछने पर दिया ये जवाब

निशिकांत दुबे ने गुरुवार को आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधा और एक्स पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी जी सोनिया गांधी जी का ईलाज जिस अस्पताल गंगाराम में हो रहा है वह प्राइवेट अस्पताल है,वहाँ आरक्षण लागू नहीं है । यदि एम्स में इलाज कराते तो वहाँ आपको 60 प्रतिशत आरक्षण के डॉक्टर मिलते,क्या आपका भरोसा सरकारी अस्पताल में नहीं है?उनका इलाज भी डॉक्टर अरुप बासु कर रहे हैं जो आरक्षित वर्ग के डॉक्टर नहीं हैं । सोनिया जी के स्वस्थ होने की कामना हम सभी करते हैं,लेकिन आपने कॉग्रेस की क्या हालत बनाई है । जार्ज सोरोस के कहने पर आप समाज को बाँटकर देश क्यों तोड़ना चाहते हैं?”

कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत?

सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी एक सिस्टमिक इन्फेक्शन के इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं और सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, ” सोनिया गांधी, जिन्हें 24 मार्च की रात को भर्ती कराया गया था, का सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज चल रहा है और वे इस थेरेपी पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं।”

पढ़ें :- अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे राहुल, डॉक्टर्स ने CPP चेयरपर्सन की तबीयत पर दिया बड़ा अपडेट
Advertisement