Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शुक्रवार के दिन ये काम करने से शादीशुदा जीवन में बढ़ता है प्यार और घर में सुख समृद्धि, धन की होती है वर्षा

शुक्रवार के दिन ये काम करने से शादीशुदा जीवन में बढ़ता है प्यार और घर में सुख समृद्धि, धन की होती है वर्षा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

अक्सर पति पत्नी के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव हो जाता है। वहीं घर से मानो मां लक्ष्मी की कृपा कम होती नजर आने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके न सिर्फ आपका शादी शुदा जीवन बेहतर होता है बल्कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ प्यार और सौंदर्य के देवता शुक्रदेव को समर्पित होता है। शुक्रवार को इन दोनो की पूजा करने से आपकों न सिर्फ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती हैं बल्कि पति पत्नी के बीच प्रेम और आकर्षण बढ़ता है।

शुक्रवार की रात आपको बस इतना करना है कि उत्तर पूर्व दिशा में एक दीपक जलाकर रखें। या फिर लाइट जलाकर छोड़ दें। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी का मार्ग प्रशस्त्र होता है और वह आपके घर पर धन की वर्षा करती हैं।

इसके अलावा गाय की सेवा करने से भी मां लक्ष्मी खुश होती है। शुक्रवार के दिन गाय को पालक खिलाना अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं शुक्रवार के दिन गाय को रोटी, घी और गुड़ के साथ खिलाने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से धन से संबंधित दिक्कतें दूर होती हैं।

इसके अलावा शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र या माला चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

अगर आप अपने घर से निगेटिविटी खत्म करना चाहते है तो शुक्रवार के दिन पांच बत्तियों वाले दीपक से मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसा करने से घर में पॉजीटीविटी आत है। साथ ही धन और वैभव बढ़ता है।

Advertisement