Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों चेताया, बोले- जो एंटी अमेरिकन पॉलिसी का ​करेगा समर्थन उस पर लगाएंगे 10 परसेंट एक्स्ट्रा टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों चेताया, बोले- जो एंटी अमेरिकन पॉलिसी का ​करेगा समर्थन उस पर लगाएंगे 10 परसेंट एक्स्ट्रा टैरिफ

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) का टैरिफ एक बार फिर पूरे दुनिया में हाहाकार मचा कर रख दिया है। बता दें कि सोमवार को ट्रम्प ने कोरिया समेत 14 देशों में टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रम्प के तरफ से ब्रिक्स (BRICS) पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि जो देश US Policy के विरोध (Against ) में जायेगा । उस पर 10 परसेंट एक्स्ट्रा टैरिफ लगेगा। ट्रम्प के इस चेतावनी कि ब्रिक्स (BRICS)  में शामिल सदस्य देशों ने काफी  विरोध किया है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

BRICS क्या है ?

ये बार बार ब्रिक्स (BRICS)  सुनकर आपके भी मन में आया होगा?  आखिर ये ब्रिक्स क्या है?  तो आईये आपको बताते हैं ब्रिक्स एक दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक ग्रुप है। इसके संस्थापक सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन सभी देशों के पहले अक्षर को लेकर BRICS नाम बनाया गया है। इसकी स्थापना 2009 में हुई है।

BRICS को ट्रम्प ने क्या दी चेतावनी

प्रसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने 2 अप्रैल को दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान किया था। इसके इस 90 दिन के लिए रोक दिया गया था। इसके छूट की डेडलाइन 9 जुलाई को रखा गया। मगर अब इसे बढ़कर 1 अगस्त 2025 तक बड़ा दिया गया है। दरअसल 7 जुलाई से ही ट्रम्प ने टैरिफ विस्फोट करना शुरू कर दिया। जापान-साउथ कोरिया (Japan-South Korea) के अलावा म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान, मलेशिया, ट्यूनीशिया, इंडोनेशिया, बोस्निया, बांग्लादेश, सर्बिया, कंबोडिया और थाईलैंड पर 25 परसेंट से 40 परसेंट तक टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने सोशल मीडिया के जरिए BRICS देशों के लिए एक चेतावनी भी जारी की।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

US Presidesnt डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो देश एंटी अमेरिकन पॉलिसी (Anti-American Policy) का समर्थन करेगा उस पर 10 परसेंट एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिका इसमें कोई गुंजाईश नहीं करेगा। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हाल ही में संपन्न हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद जारी एक घोषणापत्र में US Tariff की आलोचना की गई थी, जिसके बाद ट्रम्प का ये फीडबैक सामने आया।

आखिर ब्रिक्स को क्यों कर रहे हैं टारगेट?

इस पर ये सवाल आता है कि ट्रम्प ब्रिक्स को क्यों टारगेट कर रहें हैं? बता दें कि इस साल अमेरिकन डॉलर में गिरावट होने के कारन US Economy पर असर इसीलिए उन्हें लगता है कोई अमेरिका के खिलाफ कोई बड़ा साजिश रचा जा रहा है। दूसरा बड़ा कारण दुनिया के तमाम बड़े देशों ने डॉलर का यूज करना कम कर दिया है। ये भी एक्स्ट्रा टैरिफ के पीछे माना जा सकता है। इसका बड़ा उदाहरण देखें, तो BRICS के संस्थापक सदस्य देशों में शामिल आर्थिक रूप से मजबूत रूस और चीन आपस में अपनी करेंसी में ट्रेड करते रहे हैं।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
Advertisement