Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. पुराने बर्तनों का दान करें, घर में आएगी समृद्धि

पुराने बर्तनों का दान करें, घर में आएगी समृद्धि

By Shital Kumar 
Updated Date

ज्योतिषियों का यह कहना है कि पुराने बर्तनों का दान करना शुभ होता है इसलिए ऐसे बर्तनों का दान करने का अवसर चुकना नहीं चाहिए। हालांकि शर्त यह भी है कि पुराने बर्तन टूटे फूटे नहीं होना चाहिए।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं  सफलता

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुभ दिनों में पुराने बर्तनों का दान करना चाहिए। जिससे कि आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सके। विशेष रूप से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इन बर्तनों का दान करना उत्तम माना जाता है। शनिवार के दिन पुराने बर्तनों का दान करने से शनिदोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। मंगल दोष का निवारण के लिए मंगलवार को बर्तन का दान करना चाहिए। वहीं गुरुवार को पुराने बर्तन दान करने से जीवन में खुशहाली आती है और गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। इन तीन दिनों में बर्तनों का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जातक के जीवन में शांति बनी रहती है।

Advertisement