Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Health Tips: सिर्फ मामूली मसाला समझ कर न करें जायफल की अनदेखी, सेवन करने से होते हैं ये चमत्कारी लाभ

Health Tips: सिर्फ मामूली मसाला समझ कर न करें जायफल की अनदेखी, सेवन करने से होते हैं ये चमत्कारी लाभ

Nutmeg Miraculous Benefits: रात की नींद सेहत के लिए बेहद आवश्यक होती है। बहुत कम ही लोग है जिन्हें अच्छी नींद आती है। आज कल अनिद्रा की समस्या यानि नींद का न आना बहुत आम परेशानी है।

पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स

इसके लिए लोग  जाने कितने लोग नींद की दवा भी लेते है। जायफल (Nutmeg) का सेवन करने से अनिद्रा की परेशानी काफी हद तक ठीक हो जाती है। अगर आप जायफल को मामूली मसाला मान कर अनदेखा कर रहे हैं तो इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी।

जायफल (Nutmeg) का सेवन करने से  पाचन तंत्र अच्छा होता है। इतना ही नहीं जायफल का उपयोग दर्दनिवारक के रूप में किया जा सकता है। एक शोध में पाया गया कि जायफल के अर्क में एनाल्जेसिक गुण यानी की दर्द को दूर करने वाला गुण पाया जाता है।

अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं तो इस समस्या में जायफल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एक शोध में पाया गया कि जायफल (Nutmeg) का उपयोग मांसपेशियाओं में ऐंठन और गठिया की समस्या में लाभकारी हो सकता है।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

ये गुण गठिया के दौरान होने वाले दर्द और इसके अलावा  जायफल का उपयोग कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। जायफल (Nutmeg) मधुमेह में भी लाभदायक है।

मधुमेह के लिए भी जायफल का उपयोग किया जा सकता है। एक शोध में पाया गया है कि जायफल (Nutmeg) के अर्क में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। जायफल दांतो को मजबूत करने के साथ ही साथ मुंह का स्वास्थ्य बरकरार रखने के लिए जायफल का उपयोग लाभकारी हो सकता है।

सेहत और दांतों के साथ ही जायफल दिमाग के लिए भी फायदेमंद (Benefits) हो सकता है। इससे जुड़े एक शोध में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की क्रियाओं के लिए जायफल के उपयोग का जिक्र मिलता है। जायफल (Nutmeg) मानसिक परेशानियों में भी फायदा करता है। अवसाद और चिंता की स्थिति में भी फायदेमंद हो सकता है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह
Advertisement