Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डबल इंजन सरकारों में हो रहा ‘डबल अन्याय’…पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए तरसाया गया: राहुल गांधी

डबल इंजन सरकारों में हो रहा ‘डबल अन्याय’…पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए तरसाया गया: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डबल इंजन सरकार की कानून—व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, भाजपा राज में हाथरस से लेकर उन्नाव और मंदसौर से लेकर पौड़ी तक महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार के बाद उनके परिवारों को न्याय के लिए तरसाया गया।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकारों में हो रहे ‘डबल अन्याय’ को इन दो घटनाओं से समझिए! UP में दो बहनों ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बाद फांसी लगा ली, अब न्याय न मिलने और मुकदमा वापस लेने के दबाव पर उनके पिता को भी फांसी लगानी पड़ी।

इसके साथ ही लिखा कि, MP में एक महिला की इज़्ज़त सरेबाज़ार तार-तार हुई, जब गरीब पति ने न्याय की गुहार लगाई, तो सुनवाई न होने से निराश होकर वह अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी पर झूल गया। डबल इंजन सरकार में न्याय मांगना गुनाह है।

उन्होंने आगे लिखा कि, मित्र मीडिया द्वारा बड़ी मेहनत से गढ़ी गई झूठी छवि की रक्षा के लिए पीड़ित ही नहीं बल्कि उनके परिवारों तक से दुश्मन जैसा व्यवहार भाजपा शासित राज्यों में परंपरा बन चुकी है। भाजपा राज में हाथरस से लेकर उन्नाव और मंदसौर से लेकर पौड़ी तक महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार के बाद उनके परिवारों को न्याय के लिए तरसाया गया। इस भयंकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाइए, वरना आज नहीं तो कल इस अत्याचार की आग आप तक भी पहुंचेगी।

 

पढ़ें :- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद टैगोर ने पीएम मोदी पर किया तंज, पीएम की लोकप्रियता चुनावी सफलता नही
Advertisement