अधिकतर लोगो को खाने में वैरायटी का शौक होता है, जब तक खाने के साथ अचार, चटनी, सलाद, पापड़ वैगरह वगैरह न हो खाना अधूरा लगता है। खासतौर पर चटपटा खाने के शौंकीन लोगो को अचार के बिना खाने में स्वाद नहीं आता है। आज हम आपको प्याज का अचार बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप लंच या डिनर के साथ स्वाद लेकर खा सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष
प्याज का आचार बनाने के लिए सामग्री:
छोटे प्याज या कटे हुए बड़े प्याज – 1 कप
सरसों का तेल – ½ कप
राई, मेथी दाना, सौंफ – 1-1 चम्मच
पढ़ें :- कोलकाता में CEC ज्ञानेश कुमार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बाहर दिखाए गए काले झंडे, 'वापस जाओ' के लगे नारे
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक
प्याज का आचार बनाने का तरीका
1. प्याज को अच्छे से सुखा लें।
2. तेल गर्म कर लें, फिर ठंडा करके उसमें मसाले डालें।
3. प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
पढ़ें :- ईरान भारी पड़ने लगा तो अमेरिका ने की चीन को युद्ध में खींचने की कोशिश, ट्रंप ने ड्रैगन को दिया बड़ा ऑफर
4. कांच की बोतल में भरकर 2-3 दिन धूप में रखें।
5. 3-4 दिन बाद अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।