Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय मंत्री से मिलीं डॉ प्रियंका मौर्य, डिजिटल स्पेस को मर्यादित और सुरक्षित बनाने की सरकार से की मांग

केंद्रीय मंत्री से मिलीं डॉ प्रियंका मौर्य, डिजिटल स्पेस को मर्यादित और सुरक्षित बनाने की सरकार से की मांग

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें OTT प्लेटफ़ॉर्म्स और सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि, डिजिटल स्पेस को मर्यादित और सुरक्षित बनाने हेतु सरकार ठोस कदम उठाए।

पढ़ें :- फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे नेपाल में घुसने की कोशिश नाकाम,सोनौली बॉर्डर पर भारतीय मूल का कनाडाई नागरिक गिरफ्तार

डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) जी से स्नेहिल भेंट की। इस अवसर पर OTT प्लेटफ़ॉर्म्स और सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता और अनैतिक कंटेंट को लेकर गहन चर्चा हुई।

उन्होंने आगे लिखा, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे माध्यमों पर कठोर नियंत्रण, कड़े कानून और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया गया। हमारा आग्रह है कि डिजिटल स्पेस को मर्यादित और सुरक्षित बनाने हेतु सरकार ठोस कदम उठाए, जिससे आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ ऑनलाइन वातावरण मिल सके।

दरअसल, डॉ. प्रियंका मौर्य लगातार सोशल मीडिया और OTT प्लेटफ़ॉर्म्स पर परोसी जा रही अश्लीलता और अनैतिक कंटेट को लेकर लगातार आवाज उठाती रहती हैं। उन्होंने अब केंद्रीय मंत्री से मिलकर इस पर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

 

पढ़ें :- Lucknow News : माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत!
Advertisement