Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream secret : सपने में त्रिशूल का दिखना शुभ संकेत हैं, शिवलिंग देखने का है ये संकेत

Dream secret : सपने में त्रिशूल का दिखना शुभ संकेत हैं, शिवलिंग देखने का है ये संकेत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream secret : सपने जीवन का वो हिस्सा है जो जीवन में हलचल पैदा कर देते है। प्राचीन ग्रंथ स्वप्न शास्त्र में सपनों की दुनिया के सभी रहस्यों के बारे में बताया गया। स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ -अशुभ मतलब बताए गए हैं। सपने में शिवलिंग देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। आईये जानते हैं सपने में शिवलिंग बारे में जो धन लाभ का संकेत देते हैं।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में शिव भक्त था। यह सपना व्यक्ति के पूर्वजन्म के बारे में संकेत करता है।

सपने में शिवजी को देखने का अर्थ है कि अब जीवन से समस्याओं का अंत होने वाला है। जीवन में तरक्की का मार्ग खुलने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और परिवार में खुशियाँ आने वाली है। घर-परिवार और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और संपन्नता आने वाली है।

सपने में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के एक साथ दर्शन होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने को देखना का अर्थ है कि जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलने वाली है।

सपने में त्रिशूल का दिखना भी शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी
Advertisement