Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : सपने में त्रिशूल का दिखना शुभ संकेत हैं, शिवलिंग देखने का है ये संकेत

Dream Secret : सपने में त्रिशूल का दिखना शुभ संकेत हैं, शिवलिंग देखने का है ये संकेत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : भगवान शिव को जगत का आधार कहा जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव को भेलेनाथ , महादेव, शम्भू, बाबा, अदि सैकड़ों नामों से जाना जाता है। सावन मास को शिव मास भी कहा जाता।  इस पूरे मास में शिव भक्त भगवान को जलाभिषेक करते है। मां गगा से जल लाकर कांवड़िये शिवलयों में जलाभिषेक करते है। प्राचीन ग्रंथ स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शिव भगवान को स्वप्न में देखने पर जीवन में शुभ घटित होता है। स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ -अशुभ मतलब बताए गए हैं। सपने में शिवलिंग देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। आईये जानते हैं सपने में भगवान शिव या उनकी वस्तुओं का स्वप्न देखने का क्या संकेत होता है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

1.यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में शिव भक्त था। यह सपना व्यक्ति के पूर्वजन्म के बारे में संकेत करता है।

2.सपने में शिवजी को देखने का अर्थ है कि अब जीवन से समस्याओं का अंत होने वाला है। जीवन में तरक्की का मार्ग खुलने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और परिवार में खुशियाँ आने वाली है। घर-परिवार और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और संपन्नता आने वाली है।

3.सपने में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को एक साथ देखने पर  जल्द ही  अच्छी खबर प्राप्त होती है। सपने में त्रिशूल का दिखना भी शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement