Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : सुबह सुबह  देखे गए स्वप्न का ये होता है संकेत, जीवन बदलाव का कारण बन जाते है

Dream Secret : सुबह सुबह  देखे गए स्वप्न का ये होता है संकेत, जीवन बदलाव का कारण बन जाते है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : जीवन में स्वप्न एक अनोखा अनुभव है। ये अनुभव खटटे भी होते है और मीठे भी होते है। कुछ सपने जीवन में बदलाव का कारण बन जाते है। कुछ सपने मार्गदर्शक की भूमिका निभाते है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के रहस्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात में सोते समय देखे गए सपनों का एक विशेष महत्व और अर्थ होता है। यह सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति सचेत करते हैं। बुरे सपनों के नकारात्मक फल से बचने और अच्छे सपनों का सकारात्मक फल पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

1.स्वप्न शास्त्र में बताया गया गया है कि ब्रम्‍ह मुहूर्त यानी कि सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच देखे गए ज्यादातर सपने सच हो जाते हैं।अक्सर सुबह होते ही सपने भूल जाते है। यह सब जीवन शैली का हिस्सा है।
2. ब्रम्‍ह मुहूर्त में दैवीय शक्तियों का बड़ा असर रहता है। इस समय देखे गए स्वप्न अक्सर सत्य हो जाते है।
3.सपने में कोई छोटा बच्चा मस्ती करता हुआ दिखाई देना, धन प्राप्ति का इशारा है।
4.सपने में दिवंगत पूर्वजों का आना भी लाभ का संकेत है।

Advertisement