1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी और ईमानदार प्रधानमंत्री का होना आवश्यक है-पंकज चौधरी

नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी और ईमानदार प्रधानमंत्री का होना आवश्यक है-पंकज चौधरी

पंकज चौधरी ने ग्रामीणो से जनसंवाद कर उनका समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया

पर्दाफाश न्यूजं ब्यूरो महराजगंज :: मंगलवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी, राहुल नगर, (आदर्शनगर),जारा,रमगडवा,पहुनी,रामनगर, करमहवा सरोतपुर, महुंवा नम्बर एक, दुर्गापुर, कौलही, बरवा खुर्द और बनवा टारी में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ग्रामीणो से जनसंवाद कर उनका समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों ने जन-जन के हृदय में अपना स्थान बना लिया है। 4 जून को 400 पार के लिए महराजगंज लोकसभा भी तैयार है। उन्होने कहा कि आप का आशीर्वाद और स्नेह हमेशा मिला है। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य पुरा करने के लिए नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी और ईमानदार प्रधानमंत्री का होना आवश्यक है।विपक्ष केवल झूठ फैला सकता है।अपने देश के जवानो पर उंगली उठा सकता है। जनता मोदी पर यकीन करती है। केन्द्रीय मंत्री ने 1 जून को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी जन सामान्य को प्रेरित किया।

कार्यक्रम मे विधान सभा प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी, प्रदीप सिंह, बबलू सिंह, शिवम त्रिपाठी, गिरिजेश अग्रवाल, गुड्डु खान, दीपक बाबा, शिवम त्रिपाठी,अरविंद त्रिपाठी, विष्णुदेव चौरसिया, आशुतोष सिंह, अखिलेश सिंह, रामकृपाल,अजय, जनार्दन, लक्ष्मीनारायण,नवनीत, राकेश, राजकुमार, रघुवर यादव, दुर्गेश, गौतम, उमेश, विनय, मदन, नन्हे सिंह, गजाधर दूबे, अरविंद सिंह चौधरी, उमाशंकर शुक्ला उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...