Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. पीरियड्स के दौरान गुनगुना पानी पीने से मिलता है पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन से आराम

पीरियड्स के दौरान गुनगुना पानी पीने से मिलता है पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन से आराम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को असहनीय पेट दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी की सिंकाई करने का बेहद आम तरीका है। इससे काफी हद तक आराम मिल जाती है। वहीं अगर पीरियड के दौरान गर्म पानी पिया जाय तो कई दिक्कतों से बचा जा सकता है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

गर्म पानी पीने से गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम मिलता है और इस दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने में हेल्प करता है। सिर्फ़ गर्म पानी पीने से ही नहीं बल्कि गर्म पानी से सेंकाई करने से भी पीरियड के दौरान पेट में होने वाली ऐंठन में आराम मिलती है।

डेली आठ से दस गिलास पानी हेल्थ के लिए बेहद जरुरी है। अगर गुनगुना पानी पिया जाय तो और अधिक फायदेमंद होता है। गुनगुना पानी पीने से पाचन में सहायता, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही स्ट्रेस को कम करके मेंटल हेल्थ बेहतर करता है। पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप हीट पैक और गर्म पानी की बोतल का सहारा ले सकते हैं। गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर होने वाली दर्द से राहत मिलता है। साथ ही शरीर का सूजन भी कम होता है।

अगर आपको दर्द से राहत पाने के लिए पानी पीना है तो एकदम गर्म पानी मत पिएं बल्कि गुनगुना पानी पिएं। क्योंकि हद से ज्यादा गर्म पानी शरीर के ऑर्गन के लिए एकदम सही नहीं है। यह काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

काफी ज्यादा गर्म पानी या चाय-कॉफी नहीं पीना चाहिए। यह शरीर के अंगों के लिए सही नहीं होता है। इससे दूसरी समस्या खड़ी हो सकती है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान 2 लीटर ज्यादा पानी पीना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लोटिंग और थकान दूर होती है। साथ ही साथ नर्वस सिस्टम के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। अगर पूरा दिन गुनगुना पानी पीना चाहती हैं तो पी सकती है लेकिन हद से ज्यादा गर्म पानी सही नहीं है। इससे पाचन पर बुरा असर होता है।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
Advertisement