Drone Pakoras: भारत और पाकिस्तान के बीच ड्रोन हमलों को लेकर माहौल गर्म है, वहीं सोशल मीडिया पर एक नया और मजेदार ट्रेंड सामने आया है, जिसका नाम है ‘ड्रोन पकौड़े’ (Drone Pakoras) । जी हां, आपने सही पढ़ा। अब पकौड़ों ने भी देशभक्ति का नया रंग ले लिया है और वो भी ड्रोन की शक्ल में। सोशल मीडिया पर ‘ड्रोन पकौड़ों’ (Drone Pakoras) की फोटो तेजी से शेयर की जा रही है और लोग खूब मीम्स बना रहे हैं। तस्वीर में जो पकौड़े दिख रहे हैं, वो आम पकौड़ों से बिलकुल अलग हैं। उनका आकार ठीक वैसा है जैसे किसी मिनी ड्रोन का हो। लोगों ने इस रचनात्मकता को न सिर्फ सराहा बल्कि देशभक्ति के इस स्वादिष्ट अंदाज को खूब पसंद किया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सोशल मीडिया पर ‘ड्रोन पकौड़ा’ वायरल
Drone Pakoras
A new snack in Air Defence Regiments
Jai Hind
PC : www pic.twitter.com/UMuIus8R1k— KJS DHILLON
(@TinyDhillon) May 11, 2025 पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
रिटायर्ड सेना अधिकारी ने शेयर की फोटो
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (Retired Lieutenant General KJS Dhillon) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ड्रोन के आकार के पकौड़ों की तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ड्रोन पकौड़े- एयर डिफेंस रेजिमेंट में एक नया स्नैक। जय हिंद।” फिर क्या, फोटो वायरल हो गई और पकौड़े देश की सुरक्षा का ‘स्वादिष्ट’ प्रतीक बन गए।
इस पोस्ट पर पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरिंदर ढिल्लों (Former IPS officer Gurinder Dhillon) ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,कि सभी पंजाबी भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे ‘ड्रोन पकौड़े’ खाना शुरू करें, जो एक तुर्की-चीनी डिश है, ताकि भारतीय वायु रक्षा रेजिमेंट को पूरा समर्थन दिया जा सके। हमें अपनी एयर डिफेंस फोर्सेज पर गर्व है।
घरों में ड्रोन पकौड़े बनाने की कोशिश जारी
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
जहां एक ओर ये पहल हल्के-फुल्के अंदाज में लोगों को मुस्कुराने का मौका दे रही है, वहीं ये यह भी दिखा रही है कि भारतीय जनता कैसे हर गंभीर स्थिति में भी रचनात्मकता और ह्यूमर के जरिए माहौल को थोड़ा हल्का कर देती है।
सोशल मीडिया पर अब कई लोग अपने घरों में ड्रोन पकौड़े बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और कुछ तो रेसिपी तक मांग बैठे हैं। ऐसे में अगर किसी शेफ ने जल्द ही ‘ड्रोन पकौड़े थाली’ लॉन्च कर दी, तो चौंकिएगा मत।