नई दिल्ली। दुबई की शहजादी शेखा महरा दोबारा शादी करने जा रही हैं। पिछले साल ही उन्होने अपने पहले पति से तीन तालाक लिया था। अब शहजादी मशहूर रैपर फ्रेंच मॉन्टाना से पेरिस फैशन वीक में सगाई की है और जल्द ही दोनों शादी करने वाले है। दोनों की पहली मुलाकात 2024 में हुई थी और अब रिश्ता आधिकारिक हो गया।
शहजादी महरा ने शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से मई 2023 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। शहजादी ने बीते वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद पर आरोप लगाया कि वह दूसरी महिलाओं के साथ व्यस्त है। इस पर शहजादी ने इंस्टाग्राम पर ही तीन बार तलाक—तलाक लिख कर रिस्ता खत्म कर दिया। अब 31 वर्षीय शहजादी और 40 वर्षीय फ्रेंच मॉन्टाना ने जून 2025 में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया है। मॉन्टाना के प्रतिनिधि ने टीएमजेड को बताया कि यह जोड़ा पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। शहजादी महरा और मॉन्टाना की मुलाकात 2024 के अंत में हुई थी। इसके बाद महरा ने उन्हें दुबई घुमाया और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। कभी रेस्तरां में डिनर, कभी मस्जिदों में इबादत और कभी पेरिस की गलियों में साथ टहलते हुए दोनों को देखा गया।
पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?
मशहूर रैपर हैं फ्रेंच मॉन्टाना
रैपर फ्रेंच मॉन्टाना का असली नाम करीम खारबौच है। वह अनफॉरगेटेबल और नो स्टाइलिस्ट जैसे गानों से दुनिया भर में मशहूर हुए। रैपर ने अफ्रीका और युगांडा में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी काम किया है। पहले उनकी शादी डिजाइनर नदीन खारबौच से हुई थी, जिनसे उनका 16 वर्षीय बेटा है।