Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव की सरकार के समय बाढ़ राहत के पैसे और सामग्री खा जाते थे भ्रष्टाचारी व गुंडे: केशव मौर्य

अखिलेश यादव की सरकार के समय बाढ़ राहत के पैसे और सामग्री खा जाते थे भ्रष्टाचारी व गुंडे: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रयागराज में बाढ़ से हाहाकार मचा है। बाढ़ के कारण लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन की तरफ से पीड़ितों की सहयाता के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसको लेकर सरकार को घेरने में जुटे हैं। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि, प्राकृतिक आपदा से कोई नहीं लड़ सकता, लेकिन सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद और सेवा में जुटे हैं। सरकार और भाजपा की सेवा से जनता संतुष्ट है। अखिलेश यादव एंड कंपनी सिर्फ बयानबाज़ी में माहिर है। सपा की अखिलेश यादव जी की सरकार के समय बाढ़ राहत का पैसा और सामग्री भ्रष्टाचारी सपाई गुंडे अपराधी खा जाते थे,जनता ये भूली नहीं है। सपा कुछ भी कर ले, 2047 तक सपा सरकार असंभव है। जनता भाजपा के साथ थी, है और रहेगी। कहो दिल से–कमल का फूल फिर से, 2027 में 2017 दोहरायेंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी

दरअसल, अखिलेश यादव ने प्रयागराज की वीडियो और फोटो को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, प्रयागराज में 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव के सिवा और क्या मिला? भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा है। स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरनेवाले भाजपाई अपनी-अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गये हैं।

 

Advertisement