Earthquake: अफगानिस्तान (Afghanistan Earthquake) में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जिसका असर भारत में भी देखने को मिला, जहां दिल्ली-एनसीआर में भी धरती कांप उठी है। अफगानिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के समय के हिसाब से भूकंप 11 बजकर 26 मिनट पर आया, जिसका काबुल से कुछ ही दूरी पर केंद्र 255 किमी. धरती की गहराई में था। फिलहाल, भूकंप से अब तक जान-माल के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, इस भूकंप से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की धरती भी कांप उठी।