Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Earthquake in Japan : जापान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई

Earthquake in Japan : जापान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई

By अनूप कुमार 
Updated Date

Earthquake in Japan :  जापान में एक फिर रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जापान के शिमा से 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बताया गया है। भूकंप का केंद्र समुद्र में जमीन की सतह से काफी नीचे, लगभग 352 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, कई इलाकों में ट्रेनें रुकीं, हजारों घरों की बिजली गुल

25 अक्टूबर को भी कांपी थी धरती
जापान में इससे पहले 25 अक्टूबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 दर्ज की गई थी। यह भूकंप बोनिन द्वीप के पास आया था। बोनिन द्वीप जापान के प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित हैं। जापान भौगोलिक रूप से प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ (Ring of Fire) पर स्थित है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं। यही कारण है कि यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Advertisement