Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Earthquake News: दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

Earthquake News: दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Earthquake News: दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों अपने घरों को छोड़कर बाहर आ गए। अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं, मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। रात के 9.19 बजे भूकंप आया और इसके तुरंत बाद मियाजाकी प्रान्त के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। निकटवर्ती कोच्चि प्रांत के लिए भी चेतावनी जारी की गई।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 200 से ज्यादा सड़कें बंद

कहा गया है कि, सुनामी की लहरे एक मीटर तक पहुंच सकती है। हालांकि भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों के आर्क, रिंग ऑफ फायर और फॉल्ट लाइन के किनारे स्थित होने के कारण जापान अक्सर भूकंप की चपेट में रहता है।

 

Advertisement