Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. म्यांमार में डोली धरती तो भारत के कई राज्यों में भी महसूस हुए भूकंप के जोरदार झटके

म्यांमार में डोली धरती तो भारत के कई राज्यों में भी महसूस हुए भूकंप के जोरदार झटके

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। म्यांमार में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप इतना तेज था कि इसका असर भारत के कई राज्यों तक महसूस किया गया है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भारत में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खासतौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में तेज झटके आए हैं।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

म्यांमार और भारत के अलावा बैंकॉक में भी 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। म्यांमार में पहली बार 11:52 पर आया था और फिर 12:02 पर भी भूकंप महसूस किया गया। इस तरह एक के बाद एक दो झटके लगे हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे था।

बैंकॉक के प्रशासन का कहना है कि भूकंप इतना जोरदार था कि स्विमिंग पूल का पानी बाहर छलकने लगा। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में मनडाले शहर के पास बताया गया है।

दिल्ली एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके म्यांमार में भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। नोएडा और गोजियाबाद में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। पूर्वोत्तर में म्यांमार की सीमा अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर से मिलती है।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
Advertisement