Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Earthquake: दिल्ली से लेकर हरियाणा तक हिली धरती, एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Earthquake: दिल्ली से लेकर हरियाणा तक हिली धरती, एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

By शिव मौर्या 
Updated Date

Earthquake: दिल्ली से लेकर हरियाणा तक एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस ​किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।

पढ़ें :- मोदी सरकार बताए इस ऊर्जा संकट से निपटने के लिए क्या योजना बनाई जा रही: प्रियंका गांधी

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया। इससे पहले गुरुवार की सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी। इसका भी केंद्र झज्जर ही था।

Advertisement